Posted by [email protected] on March 27, 2015 at 2:25 AM
|
|
कल कल करती हंसी, वो नटखट सी अटखेलियाँ
ज़माने की उम्मीदों मे, बच्चों का बचपन खो गया
हलचल भरी ज़िंदगी , वो अनबूझ सी पहेलियाँ
हरपल के इस बोझ मे , बड़ों का बड़प्पन खो गया
छल निश्छल के हादसे, वो तजुर्बों की बेरूखियाँ
चुपचाप के इज़हार मे , गैरों का बेगानापन खो गया
सरल विरल से रास्ते , वो अनमिट सी दूरियाँ
मीठी सी मुलाक़ात मे , तनहाई का खालीपन खो गया
Oops!
Oops, you forgot something.